संस्थान ने महिला अधिकारो को दी जानकारी

चित्रकूट । सामाजिक संस्था चला रहे ऐमान रफक के नेतृत्व मे आधा दर्जन से अधिक महिलाओ ने न्याय पंचायत खोह मे सरकार द्वारा जारी जनहितकारी योजनाओ की जानकारी महिलाओ को चौपाल लगाकर दी। न्याय पंचायत खोह मे लगी चौपाल के तहत ऐमान रफीक ने एससी पुरवा मे महिलाओ को पिंक कार्ड योजना, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। खुशबू देवी, रिंकी देवी, रूद्र प्रताप सिंह ने महिलाओ को समझाया कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिये विशेष कार्य योजना चला रही है। महिलाये उनका लाभ उठाये। जरूरत पड़ने पर हमारी संस्था के विभिन्न नंबरो पर बात कर सकते है।